सड़क हादसा : बर्फ पर Skid होकर खाई में गिरी कार, 3 घायल(VIdeo)

Saturday, Feb 09, 2019 - 01:14 PM (IST)

नाहन(सतीश) : हिमाचल प्रदेश के नाहन में बर्फबारी के चलते एक सड़क हादसा हो गया है।जहां एक मारुति कार(एचपी 79 -1089) गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए है। जिनकी पहचान संजीत, रितेश और बलवीर के रुप में हुई है। जिन्हें इलाज के लिए सोलन रेफर कर दिया है। हादसा बीती रात करीब 9 बजे नोहराधार पुन्नरधार मार्ग पर हुआ। प्रशासन ने बर्फ से सटी सड़कों पर छोटी गाड़ियां पर अलर्ट जारी किया है। उसके बाबजूद भी लोग पूरा रिस्क ले रहे है।
 

kirti