बाइकों की आपस में भयानक टक्कर के बाद उड़े परखच्‍चे, 2 की मौत सहित एक PGI रेफर

Monday, Sep 23, 2019 - 04:53 PM (IST)

ऊना: हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। हादसा धर्मशाला-ऊना हाईवे पर बसाल गांव के समीप त्युड़ी में हुआ। जहां ये लोग दोपहिया वाहनों पर सवार थे, उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भंयानक थी कि दोनों ही बाइक के परखच्‍चे उड़ गए। वहीं मृतक की पहचान 52 वर्षीय शशि पाल पुत्र गुलजारी निवासी लोअर वसाल, 32 वर्षीय अरुण शर्मा पुत्र गोपाल शर्मा निवासी जोह तहसील अम्ब के रुप में हुई। वहीं बाइक के पीछे बैठी 50 वर्षीय महिला गुरप्यारी पत्नी शशि गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में गुरप्यारी के पति शशि की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

kirti