ज्वालाजी में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला ने तोड़ा दम, चालक गिरफ्तार

Saturday, May 25, 2019 - 04:31 PM (IST)

ज्वालामुखी(नितेश/जोशी): ज्वालाजी के साथ लगते भड़ोली के गांव बोहल खालसा में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुई महिला की टांडा अस्पताल में मौत हो गई है। मामला थाना ज्वालाजी के तहत पेश आया है। मृतक महिला की पहचान 32 वर्षीय तृप्ता देवी पत्नी श्रवण सिंह निवासी गुरेड डाकघर डिग्गर के रुप में हुई है। जानकारी के अनुसार बीते रोज शाम के समय तृप्ता देवी अपने रिश्तेदारी में एक शोक सभा में शामिल होने के बाद जब वापिस सड़क मार्ग पर पैदल सफर करते हुए अपने घर वापिस जा रही थी तो इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया। जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। इस बीच स्थानीय लोगों ने उसे ज्वालाजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे टांडा मैडिकल कॉलेज कागड़ा के लिए रैफर कर दिया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक महिला के 2 बच्चे है। जिनमें से एक बेटी 11वी कक्षा में पड़ती है। वहीं उसका पति मेहनत मजदूरी का काम करता है। बहरहाल पुलिस इस मामले में पूरी छानबीन कर रही है, साथ ही पुलिस ने उक्त अज्ञात वाहन चालक की भी धरपक्कड़ शुरू कर दी है, जिसे पुलिस ने शनिवार दोपहर बाद हिरासत में ले लिया है। एसपी तिलक राज ने बताया कि उक्त हादसे को अंजाम देने बाले ट्रेक्टर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है व आगामी कारवाई अमल में ला रही है।

हादसे के बाद एक घण्टे तक सड़क किनारे तड़पती रही महिला

हादसे का शिकार हुई महिला तकरीबन एक घंटे से ज्यादा सड़क किनारे खून से लथपथ हुई तड़पती रही। वहरहाल पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के नीचे आने से महिला की मौत हुई है। बहरहाल पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। डीएस पी ज्वालाजी तिलक राज ने मामले की पुष्टि की है।

kirti