ऋतिका शर्मा ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मैडल

Friday, Oct 05, 2018 - 04:44 PM (IST)

रामपुर बुशहर (नोगल): पी.जी. कॉलेज रामपुर की छात्रा ने ऋतिका शर्मा ने एन.सी.सी. के अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर में आयोजित शुटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गोल्ड मैडल जीता है। पंजाब आयोजित इस प्रतियोगिता में अखिल भारतीय स्तर के एन.सी.सी. के कैडडस ने भाग लिया। कॉलेज पर पहुंचने पर छात्र-छात्राओं ने उनका स्वागत किया और प्रधानाचार्य के .सी. कश्यप ने उनके उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। ऋतिका शर्मा पी.जी. कॉलेज रामपुर में कार्मस की छात्रा है। 

इस प्रतियोगिता में भाग लेने से पूर्व ऋतिका ने ऊना, रोपड, दिल्ली के  शिविरों में आयोजित प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। इस मौके एन.सी.सी. के अधिकारी लै.संदीप ठाकुर ने बताया कि कडैड्स ने अपने भविष्य को संवारने के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि वर्तमान कॉलेज के 10 छात्र एन.सी.सी. डगशाई, सोलन में व 8 कडैडस आई.जी.सी. कैम्प के लिए जिला मंडी के रिवालस स्थान के लिए गए है।    
 

Ekta