यूक्रेन से लौटी नाहन की रितिका ने सुनाई आपबीती, 2 KM की दूरी पर हुए हमले...फ्लाइट के लिए 10 KM चली पैदल

Friday, Mar 04, 2022 - 06:54 PM (IST)

नाहन (दलीप): रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ युद्ध में फंसी नाहन की रितिका सैनी अब घर लौट आई है, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। रितिका सैनी ने बताया कि उन्होंने 10 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर घंटों लाइनों में खड़ा होकर भारी परेशानियों से जूझते हुए फ्लाइट ली। रितिका सैनी ने बताया कि जब वह यूक्रेन में फंसी थी तब महज 2 किलोमीटर दूरी पर बमबारी होने के चलते वे लोग दहशत में थे। रितिका ने बताया कि वह इवेनो से रोमानिया के लिए 550 किलोमीटर का सफर तय कर पहुंची तो वहां पर 10 किलोमीटर लंबा जाम लगा था, ऐसे में उन्हें यह 10 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी थी।

रितिका सैनी ने बताया कि जब वह 10 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर बॉडर पर पहुंची तो उन्हें वहां पर कैंप में रखा गया। यहां पर उन्हें करीब 10 घंटे खड़ा होकर लाइनों में इंतजार करना पड़ा ।वहीं रितिका की माता ने मीडिया को बताया कि जब उनकी बेटी यूक्रेन में फंसी थी तो वे लोग बहुत डरे हुए थे लेकिन अब यूक्रेन से केंद्र सरकार की मदद द्वारा उनकी बेटी घर सकुशल लौट आई है जिसके चलते उन्होंने राहत की सांस ली है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay