पठानकोट-चम्बा-भरमौर एन.एच. पर जगह-जगह मंडरा रहा Landslide का खतरा

Friday, Mar 08, 2019 - 12:37 PM (IST)

चम्बा : पठानकोट-चम्बा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154ए का बेशक निर्माण कार्य तो आरंभ हो गया है, लेकिन इसके निर्माण में सबसे बड़ा रोड़ा भू-स्खलन के प्वाइंट बने हुए हैं, जिस कारण बारिश एवं बर्फबारी से मार्ग आए दिन जगह-जगह से बंद हो रहा है वहीं मार्ग पर कई अतिसंवेदनशील भू-स्खलन प्वाइंट उभर आए हैं जहां भारी वाहनों का गुजरना दूर की बात, सामान्य वाहन भी सरलता से नहीं गुजर पा रहे हैं।

इसकी वजह हल्की सी चूक से जान तक से हाथ धोना पड़ सकता है। वहीं एन.एच. पर भू-स्खलन की इस समस्या के समाधान की विभागों को सबसे बड़ी चुनौती है, क्योंकि विभाग को भू-स्खलन प्वाइंट पर खर्च होने वाले बजट की नए सिरे से रिपोर्ट बनाकर मंजूरी प्रक्रिया लेनी होगी, जिसके बाद ही विभाग द्वारा पठानकोट-चम्बा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154ए को रफ्तार प्रदान की जा सकती है।
 

kirti