मैक्लोडगंज से ऋषिकेश का सफर होगा सुहाना, बाली ने लग्जरी बस को दिखाई हरी झंडी

Tuesday, Oct 10, 2017 - 03:08 PM (IST)

धर्मशाला: परिवहन मंत्री जी.एस. बाली ने लोगों को अाज एक नई सौगात देते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम की मैक्लोडगंज से ऋषिकेश के लिए चलने वाली लग्जरी बस सेवा का शुभारंभ किया।  बताया जा रहा है कि बाली ने 9 अकतूबर को सायं कांगड़ा बस अड्डे से HRTC बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके तहत हर दिन सायं साढ़े 5 बजे लग्जरी बस सेवा मैक्लोडगंज से ऋषिकेश और ऋषिकेश से मैक्लोडगंज के लिए चलेंगी। मैक्लोडगंज से रवाना होने पर बस सेवा चंडीगढ़, नाहन, पांवटा साहिब से देहरादून होते हुए अगली सुबह 7 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी। 


लोगों को बस में मिलेगी यह सुविधाएं
लोगों की सुविधा के लिए परिवहन निगम द्वारा यह पहली बस सेवा ऋषिकेश के लिए शुरु हुई है। निगम ने इस बस का किराया 1328 रुपए रखा है। इस बस में जो लोग भी सवार होगें उनका सफर काफी सुहाना होगा। क्योंकि इस बस मे्ं ए.सी. के साथ एल.ई.डी., पुश वैक सीट के साथ एक और सुविधा पहली बार दी गई है, जिसमें दोनों सवारियों को अलग-अलग चार्जिंग प्वाइंट सीट के साथ दिए गए हैं। दरअसल 6:10 पर धर्मशाला व 6:45 पर कांगड़ा होते हुए बनखंडी, देहरा, चंडीगढ़, नाहन, पांवटा साहिब होते हुए ऋषिकेश पहुंचेगी। ऋषिकेश से सायं 5:15 बजे बस चलेगी।