शादीशुदा व्यक्ति ने हवस का शिकार बनाई नाबालिगा, गिरफ्तार

Tuesday, Aug 28, 2018 - 10:58 PM (IST)

रिकांगपिओ:  देवभूमि किन्नौर के कल्पा में एक नाबालिग लड़की को शादीशुदा व्यक्ति ने हवस का शिकार बनाकर देवभूमि किन्नौर को शर्मसार कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक गांव की एक नाबालिगा को एक निजी होम स्टे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया गया है कि करीब 3 घंटे तक होम स्टे में रहने के बाद आरोपी अपने पिता के क्वार्टर में जा पहुंचा जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया तथा धारा 376 पोस्को एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। डी.एस.पी. किन्नौर नारायण सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को 2 दिन तक पुलिस रिमांड पर रखने के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी ने अपना आरोप कबूला है, दोनों की मैडीकल जांच की जा रही है और होम स्टे की स्पॉट वैरीफिकेशन की जा रही है।

Kuldeep