देवभूमि की इस बेटी का Song सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Saturday, Dec 10, 2016 - 03:37 PM (IST)

चंबा: हिमाचल की लड़कियां खूबसूरत और प्रतिभा में किसी से कम नहीं हैं। शिक्षा, गायिकी, खेल समेत अन्य क्षेत्र में लड़कियां लड़कों की तुलना में कहीं बेहतर प्रदर्शन कर नाम रोशन कर रही हैं। इसे साबित कर दिखाया चंबा जिले की रहने वाली ऋचा शर्मा ने। बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश के लोक गायक स्वर्गीय शेर सिंह का गीत ‘सांय-सांय मत कर राविए’ लोगों की जुबान पर बसा हुआ है। इस लोकगीत को उन्होंने बड़े ही अच्छे अंदाज में अलग रूप में पेश किया है। जो कि यू-ट्यूब पर काफी फेमस हुआ है। इस गाने को काफी लाइक मिले हैं। लोग इस गाने को बहुत सुन और पंसद कर रहे हैं। इस गाने के सभी सीन चंबा में ही फिल्माए गए हैं। 

 


हिमाचल से ताल्लुक रखती है ऋचा शर्मा
हिमाचल से ताल्लुक रखने वालीं ऋचा शर्मा दिल्ली में रहती है और संगीत में विशारद है। उन्होंने इस लोकगीत को बड़े ही अच्छे अंदाज में पेश किया है। ऋचा के माता-पिता हमीरपुर से हैं, मगर उनका जन्म दिल्ली में हुआ। पूरा परिवार घर पर हिमाचली में बात करता है। ऋचा कहती हैं कि उनकी लंबे समय से ख्वाहिश थी कि हिमाचली गाना गाऊं और उसे अलग रूप में पेश करूं।