पीएम रिपोर्ट से हुआ खुलासा, शिक्षा विभाग के क्लर्क की हुई थी हत्या

punjabkesari.in Tuesday, Dec 14, 2021 - 03:38 PM (IST)

मंडी : मंडी जिले में बीते रोज घर के पास नाले में एक व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त पदमसिंह के रूप की थी, जो कि शिक्षा विभाग में क्लर्क के रूप में कार्य करता था। पुलिस को पदमसिंह की मौत पहली ही नजर में संदेहास्पद लगी थी। अब जब पीएम रिपोर्ट आई है तो पता चला है कि पदम सिंह की हत्या की गई थी और फिर शव को नाले में फेंका गया था। पुलिस ने अब मामले में हत्या की धाराएं जोड़कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। 

मंडी जिले में पुलिस थाना जंजैहली के तहत बखलाड़ में शिक्षा विभाग में सेवारत क्लर्क की संदेहास्पद मौत हुई थी। क्लर्क पद्म सिंह का शव घर से कुछ दूरी पर नाले में पड़ा मिला था। बताया जा रहा है कि पद्म सिंह रविवार को एक समारोह में गया था। रात को परीचित व्यक्ति उसे घर के पास सड़क पर छोड़ दिया था। उसके बाद पद्म सिंह सड़क से घर के लिए तो गया, लेकिन घर नहीं पहुंचा। सुबह उसका शव घर के साथ लगते नाले से बरामद हुआ। उसके चेहरे पर घाव के निशान थे। मौत पर लोग कई तरह के कयास लगा रहे थे। लेकिन अब क्लर्क की हत्या की बात सामने आई है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News