मंडी के रिटायर्ड फौजी ने पंचकूला में खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2020 - 10:21 PM (IST)

पंचकूला/मंडी (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने  पंचकूला के एमडीसी स्थित भैंसा टिब्बा में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस दौरान गोली उसके चेहरे को छूते हुए निकल गई। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और पीजीआई में उपचार चल रहा है। किराये के मकान में रहने वाले रिटायर्ड फौजी सुरजीत सिंह ने शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे बंदूक से गोली चलाई। उसे तुरंत सैक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया।

एक शख्स दे रहा था जान से मारने की धमकी

सुरजीत सिंह पंचकूला के सैक्टर-7 में एक बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। उसने बताया कि उसे एक शख्स मारने की धमकी दे रहा था, जिससे परेशान होकर उसने खुद को गोली मार ली जबकि पुलिस का कहना है कि सुरजीत से गलती से गोली चली है जो उसके चेहरे को छूते हुए निकल गई। फिलहाल सुरजीत की हालत पीजीआई में नाजुक बनी हुई है, जिस कारण पुलिस उसके बयान दर्ज नहीं कर पाई है। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में ले लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News