बुलेट चलाने से रोका तो रिटायर्ड सैनिक से कर डाली मारपीट

Monday, Apr 02, 2018 - 01:56 AM (IST)

अम्ब: बुलेट के पटाखे चलाने पर हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। मारपीट में एक वृद्ध को चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वायु सेना से सेवानिवृत्त वृद्ध सोहन लाल (70) पुत्र बालक राम निवासी भंजाल ने शिकायत की है कि शनिवार सायं वह घर के समीप बैठे थे तो रास्ते से निकल रही बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार लोग बुलेट के साइलैंसर से पटाखे निकाल कर क्षेत्र की शांति भंग कर रहे थे।


उसने आरोप लगाया कि इस दौरान जब उसने उन्हें रोका तो वह उसके साथ बहस करने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस जांच अधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया कि इस मामले में मारपीट के शिकार हुए वृद्ध का सिविल अस्पताल अम्ब में मैडीकल करवाया गया है। रविवार को दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया।

Vijay