बहाल हुआ हामटा, पहले दिन 200 से ज्यादा सैलानियों ने दी दस्तक

Monday, Mar 19, 2018 - 12:38 PM (IST)

कुल्लू: नवरात्रों के शुरू होते ही मनाली में पर्यटकों ने दस्तक दे दी है। इनकी बढ़ती आमद से पर्यटन स्थलों में रौनक लौट आई है। हामटा के बहाल होने से सैलानियों को एक ओर नया पर्यटन स्थल मिल गया है। इससे पहले सैलानी गुलाबा और अंजनी महादेव में बर्फ का दीदार कर रहे थे। खास बात यह है कि हामटा में पहले ही दिन 200 से अधिक पर्यटक वाहनों ने दस्तक दी है।


हामटा के बहाल हो जाने से प्रीणी पंचायत के लोगों का भी रोजगार निकला है। बीआरओ द्वारा सड़क से बर्फ हटाने से गुलाबा भी बहाल कर दिया है। वहीं, सोलंगनाला में भी साहसिक खेलों की धूम मची हुई है। सैलानी पैराग्लाइडिंग का आनंद ले रहे हैं। हामटा के खुलने से सैलानियों को राहत मिली है।  


 

Punjab Kesari