आईजीएमसी के रेजिडेंट डॉक्टर 8 दिसंबर को पूरे दिन रहेंगे हड़ताल पर

punjabkesari.in Tuesday, Dec 07, 2021 - 05:35 PM (IST)

शिमला : नीट कॉउंसलिंग में देरी होने से नाराज चल रहे रेजिडेंट डॉक्टर पिछले दो दिन से दो घंटे की हड़ताल पर चल रहे हैं लेकिन अब रेजिडेंट डॉक्टर असोसिएशन आईजीएमसी ने कल यानी 8 दिसंबर को पूरे दिन हड़ताल करने का फैसला लिया है। आईजीएमसी रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने राष्ट्रीय व्यापी रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा नीट पीजी 2021 की काउंसलिंग में देरी के कारण फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के आह्वान पर यह निर्णय लिया है। रेजिडेंट डॉक्टर के महासचिव अक्षित पुरी ने बताया कि आईजीएमसी में ओपीडी-ओटी की सेवाएं डॉक्टर नहीं देंगे जबकि आपात सेवाएं जारी रहेगी। डॉक्टरों का कहना है कि वे दिन-रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन पीजी नीट 2021 की काउंसलिंग में सरकार द्वारा किया जा रहा विलंब चिंता का विषय है। इससे कार्यरत डॉक्टरों में कार्य का बोझ बढ़ रहा है। बुधवार को होने वाली हड़ताल को लेकर आईजीएमसी के प्रधानाचार्य को भी अवगत करवा दिया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News