शोध पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित

punjabkesari.in Tuesday, Oct 12, 2021 - 10:34 AM (IST)

धर्मशाला (नवीन) : केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा 3 अक्तूबर को आयोजित हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम केंद्रीय विश्वविद्यालय की वैबसाइट पर अपलोड है। उत्तीर्ण अभ्यार्थियों को विभिन्न प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां 15 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में जमा करवानी होगी। प्रमाण पत्रों की जानकारी भी सी.यू. की वैबसाइट पर अपलोड है। इसके अलावा उत्तीर्ण अभ्यार्थी जो इन प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां जमा करवाने में विफल रहेंगे, उनका परिणाम रद्द कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 25 विषयों पर हुई शोध पात्रता परीक्षा में करीब 956 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी। केंद्रीय विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा. सुमन शर्मा ने कहा कि शोध पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। हि.प्र. केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण होने का अर्थ यह नहीं होगा कि अभ्यार्था का पी.एच.डी. में प्रवेश सुनिश्चित हो गया है। उत्तीर्ण अभ्यार्थी प्रमाण पत्र जारी होने की तिथि से 2 वर्ष तक हि.प्र. केंद्रीय विश्वविद्यालय की पी.एच.डी. प्रवेश प्रक्रिया में आवेदन के लिए पात्र होंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News