अनुराग बोले- Reliance के Tweet का जवाब दें राहुल गांधी

Friday, May 10, 2019 - 11:40 AM (IST)

ऊना (अमित): हमीरपुर से बीजेपी उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने हरोली विधानसभा हल्के में चुनाव प्रचार किया। अनुराग ने राफेल मुद्दे पर मोदी सरकार पर सवाल उठाने पर कांग्रेस पार्टी और अध्यक्ष राहुल गांधी पर सवाल खड़े किए हैं। अनुराग ने कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार और अम्बानी ग्रुप को राफेल के मुद्दे पर घेरने के मुद्दे पर उलटे कांग्रेस को ही सवालों के कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने रिलायंस ग्रुप द्वारा 5 मई को किए गए ट्वीट की तरफ इशारा करते हुए यूपीए सरकार में भी अनिल अंबानी और उनके ग्रुप को मिले एक लाख करोड़ के कार्यों पर राहुल से जवाब मांगा।

उन्होंने कांग्रेस पर सवालों के जवाब नहीं देने की नीति पर भी राहुल को घेरा। अनुराग ने हिमाचल के देवभूमि कहे जाने का जिक्र करते हुए आशा जताई कि शायद राहुल यहां आकर इस ट्वीट का जवाब देंगे। अनुराग ने सिख दंगों पर एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने इन दंगों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया और मोदी सरकार द्वारा पीड़ितों को न्याय दिलाये जाने का दावा किया।
 

Ekta