ढोल-नगाड़ों की धुनों पर हुआ रेणुका जी मेले का आगाज, पहाड़ी से उतरे भगवान परशुराम(Video)
Thursday, Nov 07, 2019 - 04:04 PM (IST)
नाहन (सतीश शर्मा) : मां बेटे के मिलन का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का आज विधिवत आगाज हो गया। भगवान परशुराम की पालकी को कंधा देकर विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने मेले का शुभारंभ किया। ढोल-नगाड़ों की धुनों पर माता रेणुका और भगवान परशुराम के जयकारों से समूची रेणुका घाटी गूंज उठी। ददाहु से मुख्य मंदिर तक करीब 2 किलोमीटर लंबी निकाली गई शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे।
गौर हो की दशमी के दिन भगवान परशुराम वायदे के मुताबिक अपनी माता रेणुका से मिलने श्री रेणुका जी पहुंचते है। विधानसभाा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रदेशवासियों हुआ देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की बधाइयां दी। अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहते हैं।
वही यह एक ऐसा अवसर होता है जब लोगों को एक साथ कई देवी-देवताओं के दर्शन करने का मौका भी मिलता है। 12 नवंबर को मेले का समापन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किया जाएगा।