हिमाचल में राशनकार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर, जानिए क्या

Saturday, Nov 18, 2017 - 10:21 AM (IST)

शिमला  : हिमाचल प्रदेश में राशनकार्ड धारकों के लिए खुशखबरी भरी खबर है। दरअसल उपभोक्ताओं को डिपो में पहले की अपेक्षा अगले माह से दालें और सस्ती मिलेगी। खाद्य आपूर्ति निगम ने डिपुओं में मिलने वाली 7 दालें उपलब्ध करवाई है। जिनमें से 5 दालों के रेट 5 से 10  रुपए कम किए है। इनमें उड़द, दाल चना, राजमा, मूंग, काली मसूर, मलका और काबुली चना शामिल हैं। इनमें से उपभोक्ता पसंद की तीन दालें ले सकता है।

दालों के साथ साथ तेल के सप्लाई आर्डर जारी करने को कहा
जनहित का फैसला होने के नाते इलेक्शन कमीशन ने शुक्रवार को दालों और तेल के सप्लाई आर्डर को मंजूरी दी है। फाइल साइन होते ही प्रदेश सरकार ने फाइल को खाद्य आपूर्ति निगम कार्यालय भेज दी है। बताया जा रहा है कि शनिवार को ही कंपनियों को दालों के साथ साथ तेल के सप्लाई आर्डर जारी करने को कहा है। खाद्य आपूर्ति निगम की कोशिश रहेगी कि दिसंबर का कोटा समय पर भंडारों में पहुंच जाएं। इसके लिए निगम अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।