सूखे की मार झेल रहे किसानों-बागवानों के लिए राहत भरी खबर

Saturday, Feb 10, 2018 - 01:59 PM (IST)

शिमला(विकास):सूखे की मार झेल रहे किसानों-बागवानों के राहत भरी खबर है। इस बार सर्दियों में सूबे के 90 फीसदी तक के इलाकों में बारिश और बर्फबारी न के बराबर ही हुई है। जिससे अब हालात सूखे जैसे बने हुए हैं। यही नहीं बारिश और बर्फबारी का असर पर्यटन पर भी पड़ा है। हिमाचल के लगभग सभी पर्यटक स्थलों में सैलानी न के बराबर पहुंच रहे हैं। ऐसे में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में मायूसी छाई है। प्रदेश में जहा गेहू की फसल सुख रही है। वहीं बागवानी पर भी खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग की बारिश-बर्फबारी होने की सम्भावना से किसान बागवानों को आस बंधी है। लेकिन बारिश बर्फबारी नहीं होती तो किसानों की फसलें तबाह हो जाएगी।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम विभाग के वैज्ञानिक मुनीश राय का कहना है कि 10 फरवरी से पश्चमी विक्षोभ  सक्रिय हो रहा है। जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी  होने की सम्भावना है। 11 और 12 फरबरी को प्रदेश में मध्य ऊंचाई तथा अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारी बारिश और बर्फ़बारी होगी। उन्होंने यह भी बताया कि अभी प्रदेश के सभी क्षेत्रों में तापमान समान्य चल रहा है। तापमान लेकिन पश्चमी विक्षोभ के चलते आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।