रिवर राफ्टिंग के शौकीन लोगों के लिए राहत भरी खबर

Friday, Nov 01, 2019 - 10:38 AM (IST)

नादौन: रिवर राफ्टिंग के शौकीन लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब लोगों को रिवर राफ्टिंग कुल्लू-मनाली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रशासन ने नादौन में ब्यास नदी के तट पर रिवर राफ्टिंग की व्यवस्था शुरू की है। यह जानकारी एसडीएम किरण भड़ाना ने दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को इस कार्य में लगे संबंधित लोगों की टीम को अपने कार्यालय में बुलाकर उनसे चर्चा की गई। ताकि उन्हें आ रही समस्याओं का समाधान किया जा सके। 

सुजानपुर से नादौन तक इस कार्य के लिए सबसे अच्छा ट्रैक माना गया है। पर्यटकों को यह सुविधा व्यापक स्तर पर उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि लोग ब्यास नदी पर राफ्टिंग का आनंद ले सकें। अगर प्रशासन की यह योजना सफल रही तो नादौन का नाम पर्यटन की दृष्टि से देश भर के मानचित्र पर आ सकता है।





 

Ekta