प्रदेश में ''काला सोना'' के लिए मशहूर हुआ ये जिला, नशे के चंगुल में युवाओं का भविष्य (Video)

punjabkesari.in Wednesday, Jul 11, 2018 - 03:09 PM (IST)

चंबा (विनोद कुमार): प्रदेश में 'मलाणा क्रीम' के बाद अगर कोई मशहूर हुआ है वो है चंबा जिला का 'काला सोना'। जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने, चंबा में चरस तस्करी के आए दिन मामले सामने आ रहे है। इतना ही नहीं लोग दूर-दूर से यहां चरस की तलाश में पहुंच रहे हैं। चंबा जिला में पुलिस प्रशासन की नाक तले भांग लहलहा रही है, बावजूद इसके प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है। ये है पीजी कॉलेज चंबा का नया कैंपस, जो जिला मुख्यालय से कुछ दी दूरी पर मौजूद है, जिसके आसपास हरी-भरी भांग लहलहाती हुई देखी जा रही है। भांग की बढ़ती समस्या को लेकर कॉलेज प्रशासन ने अपने स्तर पर भांग उखाड़ो अभियान शुरू करके स्थानीय प्रशासन के सामने एक नज़ीर पेश की है। 


भांग की खेती को लेकर युवाओं में बढ़ती नशे की लत और चरस तस्करी के बढ़ते मामलों को लेकर ज़िला प्रशासन और पुलिस की संजीदगी देखते ही बन रही है। वहीं बरसात के दिनों में भांग की पैदावार से पुलिस प्रशासन के भांग उखाड़ो अभियान के तमाम दावे हवा-हवाई होते दिख रहे हैं। चंबा ज़िला में चरस तस्करी के खिलाफ पुलिस के विशेष अभियान में लगातार कामयाबी हाथ लग रही है, बावजूद इसके चरस तस्करी का गढ़ बनते जा रहे चंबा जिला को नशे के दलदल से निकालना पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। 
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News