खुंडियां की रीना देवी ने मिली पी.एच.डी. विद्या वारिधि की उपाधि

punjabkesari.in Saturday, Apr 03, 2021 - 10:36 AM (IST)

ज्वालामुखी (स.ह.) : ज्वालामुखी के चंगर क्षेत्र की रीना देवी ने बलाहर केंद्रीय विश्व विद्यालय वेद व्यास परिसर से विद्या वारिधी की उपाधि प्राप्त की है। उन्हंे केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेद व्यास परिसर बलाहर के प्राचार्य प्रोफेसर लक्ष्मी निवास द्वारा पी.एच.डी. विद्या वारिधी का प्रमाण पत्र दिया गया। रीना देवी ने बताया कि उनका रजिस्टेशन 2014 में राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान वेद व्यास परिसर बलाहर में हुआ था। उनका शोध का शीर्षक ’महाकवि कल्याणदासविरचितस्य्य, ’कल्याण कल्लोल ग्रन्थस्य्य, ’समिक्षात्मक सम्पदनम अनुशिलम च् इत्यि है। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शक का डाॅ. गणेश शंकर विद्यार्थी हैं। उन्होंने कहा कि उनका साक्षात्कार 16 जनवरी 2021 को ऑनलाइन वी.के. पांडे द्वारा लिया गया था। रीना देवी गांव गरेहड तहसील खुंडियां जिला कांगड़ा की रहने वाली है। रीना देवी के पिता स्व. स्वरूप चंद व माता का नाम आशा देवी है। उसके भाई व बहन भी हैं। वर्तमान समय में रीना देवी शास्त्री (ओ.टी.) के पद पर कार्यरत रहकर जी.एस.एस.एस. थिल्ल में सेवाएं दे रही है। रीना देवी अपनी उपाधि का श्रेय अपने परिवार, गुरुजनों को दिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News