रीना देवी सर्वसम्मति से चुनी वार्ड सदस्य
punjabkesari.in Wednesday, Jan 06, 2021 - 03:54 PM (IST)

चम्बा(काकू)शहर के साथ लगती साच पंचायत के दिवखरी वार्ड में रीना कुमारी को सर्वसम्मति से वार्ड सदस्य चुन लिया गया। बुधवार को पंचायत घर में पंचायत वासियों ने सर्वसम्मति से चुने गए वार्ड सदस्य रीना देवी संजीव कुमार निवासी कुपाहड़ा का जोरदार स्वागत किया गया। लंबे अरसे के बाद वार्ड में वार्ड सदस्य का चयन सर्वसमिति से किया गया है। इसके बाद पंचायत के बाहर अतिशबाजी करके खुशी व्यक्त की गई। इससे पहले ही दिवखरी वार्ड में हुई बैठक में सर्वसम्मति से वार्ड सदस्य का चुनाव किया गया। इसके कारण वार्ड से किसी ने भी नांमाकन के लिए आवेदन नहीं किया गया था। पंचायत सचिव विनोद कुमार ने बताया दिवखरी वार्ड से रीना कुमारी के अलावा किसी दूसरे ने नामांकन के लिए आवेदन नहीं किया था। इसके बाद रीना कुमारी को निर्विरोध वार्ड़ सदस्य चुना गया।