ऊना में मल्टीटास्क वर्कर्स की भर्ती शुरू, पुरुषों को 50 तो महिलाओं को उठानी होगी 25 KG सीमैंट की बोरी

Friday, Jul 15, 2022 - 05:04 PM (IST)

ऊना (अमित): लोक निर्माण विभाग में की जा रही मल्टी टास्क वर्कर्स की भर्ती प्रक्रिया के तहत जिला ऊना के 364 पदों को भरने के लिए भी प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव जलग्रां में स्थित सरकारी स्कूल परिसर में इस भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया गया। विभाग के अधीक्षण अभियंता जी एस राणा और  अधिशाषी अभियंता राजेश शर्मा समेत अन्य अधिकारी भी इस दौरान मल्टीटास्क वर्कर्स पदों के लिए आवेदकों के डॉक्यूमेंटेशन और शारीरिक दक्षता परीक्षा लेने के लिए पहुंचे थे।

लोक निर्माण विभाग में भर्ती किए जा रहे मल्टीटास्क वर्कर्स में पुरुषों को 50 किलोग्राम सीमैंट की बोरी उठाकर 50 मीटर तक चलाया जा रहा है जबकि महिलाओं को 25 किलोग्राम की सीमैंट की बोरी उठाकर इतनी ही दूरी तय करने के लिए पैमाना निर्धारित किया गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि  हरोली में 55, ऊना में 33, बंगाणा में 99, चिंतपूर्णी में 108 और गगरेट में 69 पदों पर मल्टीटास्क वर्कर्स की भर्ती की जाएगी।

वहीं अधीक्षण अभियंता जीएस राणा खुद जिला में अलग-अलग स्थानों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया में व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे है। इसी कड़ी के तहत उन्होंने ऊना डिवीजन की जलग्रां में चल रही भर्ती प्रक्रिया में भी पहुंचकर व्यवस्थाओं को जांचा। जीएस राणा ने बताया कि जिला में 364 मल्टी टास्क वर्कर्स की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा किया जा रहा है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay