पंचायती राज चुनावों से पहले बंजार भाजपा में बगावत

Monday, Jan 11, 2021 - 05:06 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप) : प्रदेश में नगर निकाय चुनावों के बाद अब पंचायत चुनावों की सर्दगर्मियां शुरू हो गई है। ऐसे में बंजार भाजपा में उम्मीदवारों के चयन के बाद पदाधिकारियो में बगावत भी शुरू हो गई है। बंजार भाजपा के पुराने पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर  विधायक और संगठन के पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए है, जिसमें पार्टी के उम्मीदवार के तौर महेश्वर सिंह की बहु विभा सिंह ने पार्टी समर्थित उम्मीदवार के तौर पर जिला भाजपा में आवदेन किया था। भाजपा के पुराने पदाधिकारियों की मांग थी कि विभा सिंह को धाऊगी जिला परिषद वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार बनाया जाए। जिसके बाद पदाधिकारियों की मांग को ठुकराया और धाऊगी जिला परिषद वार्ड से भाजपा विचारधारा विभा सिंह, स्नेह लता, निर्मला मंहत, डोलमा बिष्ट, भाजपा समर्थित उम्मीदवार कला शर्मा बनाया गया, जबकि इस जिला परिषद वार्ड से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार इंदु पटियाला और कांगेस विचारधारा की कविता चौहान चुनाव मैदान में खड़ी है।

ऐसे में बंजार भाजपा में आपस की गुटबाजी के चलते धाऊली जिला परिषद वार्ड में भाजपा बैक फुट पर आ गई है। जिसके बाद यहां पर पुराने पदाधिकारियों ने विभा सिंह को बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह की बहु और 2 बार जिला परिषद सदस्य रहे हितेश्वर सिंह की धर्म पत्नी विभा सिंह चुनाव मैदान में है। विभा सिंह को धाऊगी जिला परिषद की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। ऐसे में बंजार भाजपा की बौखलाहट सामने आ गई है जिससे भाजपा के मंडल अध्यक्ष बलदेव महंत ने बिना सदस्यता के हितेश्वर सिंह को पार्टी से निष्काषित किया है। जिसके बाद बंजार भाजपा के 2 गुटों मे आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। 

पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व संयोजक, पूर्व पंचायत प्रधान ज्ञान चंद चौहान ने भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह की छोटी बहु विभा सिंह को पार्टी समर्थित उम्मीदवार के लिए जिला भाजपा के पास आवेदन किया था। विभा सिंह सशक्त उम्मीदवार थी लेकिन बंजार भाजपा ने षडयंत्र के तहत विभा सिंह को उम्मीदवार नहीं बनाया और एक ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया शायद जिसकी सदस्यता भी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इसके चलते हम पुराने पदाधिकारी विधायक व संगठन से रूष्ठ है। जिसके बाद विभा सिंह को आजाद उम्मीदवार के तौर चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि बंजार भाजपा में कुछ चंद लोगों के षडयंत्र के कारण पार्टी से कुछ लेना देना नहीं है और अपने स्वार्थ के कारण पार्टी से जड़े है और विधायक सुरेंन्द्र शौरी घेर चुके है जिससे भबिष्य में पार्टी को बड़ा नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि हितेश्वर सिंह की लोकप्रियता जनता में दिन प्रतिदिन बढ़ रही है जिससे हितेश्वर सिंह को पार्टी से बाहर करने से कुछ नहीं होगा और लोग हितेश्वर सिंह के साथ जुड़े है। ऐसा ही चलता रहा तो 2022 में हितेश्वर सिंह को बंजार विधानसभा क्षेत्र से बतौर आजाद उम्मीदवार के तौर पर उताएगें और इनको सबक सिखाएगें ताकि ये जिंदगी भर याद रखेंगे।
 

prashant sharma