वीआईपी की अगवानी के लिए जाने से पहले पढ़ लें यह खबर

punjabkesari.in Sunday, Jul 04, 2021 - 12:52 PM (IST)

शिमला : कुल्लू में गत विगत दिवस हुई घटना से सबक लेते हुए पुलिस प्रशासन ने एक एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार किसी भी वीआईपी का हैलिकाॅप्टर हवा में या लैंड नहीं होता है तब तक कोई भी व्यक्ति लैंडिंग साइट की ओर नहीं जाएगा। अक्सर यह देखा गया है कई बार वीआईपी विजिट के दौरान लोग लैंडिंग साइट की ओर भागते हैं, जबकि हैलिकाॅप्टर हवा में ही होता है। लैंडिंग साइट या उसके बाद जब तक रोटर गति में नहीं है तब तक बेहद खतरनाक है और आकस्मिक दुर्घटना का कारण बन सकता है। इसलिए, जनता और सभी दर्शकों से वीआईपी यात्रा स्थलों या हेलीपैड पर अनुरोध किया जाता है कि लैंडिंग हेलीकॉप्टर से उचित दूरी बनाए रखे साथ ही यह भी सलाह दी जाती है कि रोटर्स के रुकने के बाद ही हेलिकॉप्टर की ओर बढ़ें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News