रवि ठाकुर ने सोनिया गांधी व केंद्र सरकार को लिखा पत्र, नाइजीरिया में फंसे लाहौल-स्पीति के इंजीनियर की रिहाई की लगाई गुहार
punjabkesari.in Tuesday, Nov 15, 2022 - 10:07 PM (IST)

काजा (ब्यूरो): जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के इंजीनियर भीष्म की रिहाई को लेकर लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कांग्रेस कमेटी की चेयरमैन सोनिया गांधी, प्रदेश अध्यक्ष तथा सांसद प्रतिभा सिंह व केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। अफ्रीका महाद्वीप के गिनी में पकड़े गए 16 भारतीय नाविकों में से एक हिमाचल के लाहौल-स्पीति के इंजीनियर भीष्म भी शामिल हैं। 3 महीने गिनी में हिरासत में रखने के बाद गत गुरुवार को इन नाविकों को नाइजीरिया के हवाले कर दिया गया था।
पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने पत्र में लिखा है कि पकड़े गए नाविकों में इंजीनियर भीष्म प्राण सिंह कटोच लाहौल के बरगुल गांव के रहने वाले हैं। रवि ठाकुर ने कहा कि गिनी से इन नाविकों ने इंटरनैट के जरिए भारत में अपने परिजनों से संपर्क कर हालात की जानकारी दी थी। भीष्म प्राण सिंह कटोच के पिता प्रताप कटोच सहित समस्त परिजन बहुत चिंतित हैं। रवि ठाकुर ने सोनिया गांधी व प्रतिभा सिंह से आग्रह किया कि इस मामले को विदेश मंत्रालय में उठाया जाए और जहाज व चालक दल के सदस्यों को तत्काल भारत लाने का प्रबंध करें।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रद्द किया चीन का दौरा, अरुणाचल के तीन खिलाड़ियों को वीजा नहीं दे रहा ड्रैगन

Lalita Saptami: सुख-शांति का जीवन जीना चाहते हैं तो आज करें ये पाठ

Durva Ashtami: आज दूर्वा के साथ इस विधि से करें श्री गणेश की पूजा, मन चाहे सुख की होगी प्राप्ति

Bahraich News: दुर्घटना के बाद बढ़ा विवाद और चाकूबाजी में वृद्ध समेत 2 घायल