रवि मेहता को सौंपी शिमला जिला भाजपा अध्यक्ष की कमान(Video)

Wednesday, Nov 20, 2019 - 07:36 PM (IST)

शिमला (तिलक राज): जिला शिमला के भाजपा अध्यक्ष का चुनाव बुधवार को शिमला के प्रदेश कार्यालय दीपकमल चक्कर में शिमला जिला के चुनाव अधिकारी एवं वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी की अध्यक्षता में हुआ। चुनाव प्रक्रिया में प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त एवं रूपा शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष कपिल सूद, शिमला की महापौर कुसुम सदरेट, ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद शर्मा, ठियोग के पूर्व विधायक राकेश वर्मा एवं शिमला जिला के अध्यक्ष संजय सूद, राजेश शारदा, दिनेश ठाकुर व जितेंद्र भोटका उपस्थित रहे।

सूरत नेगी ने बताया कि सभी नेताओं से चर्चा करके जिला शिमला के अध्यक्ष पर सभी की सहमति बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 10 कार्यकर्ताओं के नाम आए सामने आए थे, जिसमें से 5 कार्यकर्ताओं को शॉर्टलिस्ट किया गया था। इसमें कैलाश फैडरेशन के उपाध्यक्ष रवि मेहता, प्रमोद ठाकुर, राजिंदर चौहान, विजय परमार, संजय सूद शामिल थे उसके बाद सभी भाजपा नेताओं से संवाद किया गया और सभी की सहमति से भाजपा शिमला जिला का अध्यक्ष  रवि मेहता को घोषित किया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष रवि मेहता ने प्रदेश के नेतृत्व, उपस्थित नेताओं व प्रत्याशियों का धन्यवाद जताया था तथा कहा कि पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरते हुए सौंपी गई जिम्मेदारी को पूर्ण रूप से निभाएंगे। उन्होंने कहा भाजपा में सब काम सामूहिकता से किए जाते हैं और आने वाले समय में भी जो भी निर्णय भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला में लिए जाएंगे, वे सामूहिक रूप में लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चला जाएगा और भाजपा के काम किए जाएंगे।

Vijay