2 बच्चों की मां को फेसबुक पर प्यार करना पड़ा महंगा, पेंटर ने हैवानियत की हदें कीं पार

punjabkesari.in Sunday, Sep 19, 2021 - 11:18 PM (IST)

शिमला (जस्टा): सदर थाना शिमला के तहत एक महिला ने दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। दो बच्चों की मां ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके साथ उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक युवक ने दुराचार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपित युवक शिमला में पेंटर का काम करता है। पीड़ित महिला जिला सिरमौर की रहने वाली है। महिला की उम्र 27 वर्ष है और वह दो बच्चों की मां है। महिला की फेसबुक के जरिए उत्तर प्रदेश के 24 वर्षीय मेहताब से दोस्ती हुई थी। इस दोस्ती के बाद दोनों के बीच फोन पर भी बात होने लगी। महिला का आरोप है कि तीन माह पहले शहर के कालीबाड़ी मंदिर में मेहताब उससे मिलने आया।

3 माह से जबरदस्ती कर रहा आरोपी

इसके बाद मेहताब उसे लक्कड़ बाजार क्षेत्र में एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया। इसके बाद वह दोनों कई बार मिले और मेहताब उसका शारीरिक शोषण करने लग गया। महिला का कहना है कि तीन माह से मेहताब उसके साथ जबरदस्ती कर रहा है। एक सप्ताह में दो बार वह दुष्कर्म का शिकार हो रही है। मना करने पर आरोपित युवक ब्लैकमेलिंग करने के साथ-साथ उस पर हाथ उठा रहा है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। तंग आकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। गिरफ्तार किए गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। जल्द ही पुलिस आरोपित युवक को कोर्ट में पेश करेगी। मामले की पुष्टि डीएसपी हैडक्वार्टर शिमला कमल वर्मा ने की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News