शादी का झांसा देकर महिला से एक साल तक करता रहा घिनौना काम

punjabkesari.in Friday, Oct 18, 2019 - 10:20 PM (IST)

शिमला: ढली में एक महिला से शादी का झांसा देकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने थाना ढली के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा है कि शिमला के सुन्नी का एक व्यक्ति एक साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार कर रहा है। आरोपी ने यह नहीं बताया कि उसकी पहले शादी हो चुकी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी पेशे से चालक बताया जा रहा है। एसपी ओमापति जम्वाल ने कहा कि यह मामला पुलिस के ध्यान में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। व्यक्ति के पकड़े जाने के बाद ही दुराचार के असली कारणों का पता चल पाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News