कुल्लू : रशिया की महिला के साथ हैवानियत की हदें पार, सिंगापुर के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

Sunday, Aug 28, 2022 - 10:38 PM (IST)

कुल्लू (ब्यूरो): कुल्लू जिले के तहत ऊझी घाटी के एक गांव में रशिया की महिला के साथ सिंगापुर के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। महिला ने ऊझी घाटी में स्थानीय व्यक्ति से विवाह किया है जोकि विदेश गया हुआ है। इस बीच आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी के संदर्भ में संबंधित दूतावास को भी सूचित किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने एक होटल में दुष्कर्म की इस वारदात को अंजाम दिया। घटना 3 दिन पहले की है लेकिन महिला ने रविवार को पुलिस के पास वारदात को लेकर शिकायत की है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पीड़ित महिला अपनी माता और 2 बच्चों के साथ ऊझी घाटी में रहती है और उसका पति अमरीका में है। एएसपी सागर चंद्र ने घटना को लेकर मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay