नाबालिग लड़की को Kidnap कर बनाया हैवानियत का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

Monday, Mar 04, 2019 - 10:28 PM (IST)

कुल्लू: कुल्लू की ऊझी घाटी में एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने के बाद उससे दुष्कर्म करने की वारदात से सनसनी फैल गई है। हालांकि यह वारदात 3 दिन पहले की है। दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कुल्लू की एस.पी. शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामले में आरोपी चंद्र निवासी उशलीधार की गिरफ्तारी हुई है। आरोपी के खिलाफ अपहरण का भी आरोप है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी से कड़ी पूछताछ चल रही है।

Vijay