नाबालिग लड़की से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

Wednesday, Jul 11, 2018 - 10:41 PM (IST)

सुलह: भवारना थाना के अंतर्गत आती एक पंचायत में नाबालिगा के साथ दुराचार का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार यह घटना 20 अप्रैल को हुई थी। लड़की ने इस बारे में अपनी माता को जानकारी 7 जुलाई को दी, जिस पर पीड़िता की मां ने पुलिस थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपी द्वारा पहले भी लड़की को परेशान करने की बात सामने आई है। एस.एच.ओ. कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

Vijay