शादी का झांसा देकर युवती से किया दुराचार, युवक फरार

Sunday, Sep 16, 2018 - 11:24 PM (IST)

नादौन: नादौन उपमंडल के तहत एक पंचायत की युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर कथित तौर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि वह अपने नानी के पास रहती है और एक युवक अक्सर उनके घर आता-जाता रहता था। युवक उससे शादी करने की बात करता था और शादी का झांसा देकर उसने कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। जब उसने शादी करने की बात की तो वह आनाकानी करने लगा। पीड़िता ने बताया कि जब उसके रिश्तेदारों ने आरोपी के परिजनों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि युवक अप्रैल माह से ही घर से गायब है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Vijay