पहले फोन पर की युवती से दोस्ती, फिर घुमाने के बहाने किया ये घिनौना काम

Saturday, Sep 21, 2019 - 09:19 PM (IST)

पांवटा साहिब: उपमंडल में एक युवक द्वारा युवती के साथ दोस्ती कर दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुराचार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के रहने वाले गुरजीत सिंह नामक युवक ने किसी निजी कंपनी में काम करने वाली युवती के साथ फोन पर दोस्ती की जोकि एक साल तक दोस्ती चलती रही। इसके बाद युवक घूमने के बहाने बाइक पर युवती को धौलाकुआं की तरफ  ले गया, जहां पर वह एक ढाबे में रुके।

लड़की को स्टोर में ले जाकर किया दुराचार

इस दौरान युवक युवती को एक स्टोर में ले गया जहां पर उसने दुराचार की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़िता ने माजरा पुलिस थाने में जाकर युवक के खिलाफ  दुराचार की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर दुराचार का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। माजरा पुलिस थाना के प्रभारी सेवा सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

Vijay