उद्योग में काम करने के बहाने महिला से हैवानियत की हदें पार

Wednesday, Jan 06, 2021 - 10:25 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): महिला थाना ऊना में हरियाणा की एक महिला की शिकायत के आधार पर दुराचार सहित कई अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि एक व्यक्ति उसे जिला ऊना के एक उद्योग में काम करने के बहाने लाया और उसके साथ दुराचार किया। महिला ने आरोप लगाया कि दुराचार के बाद उसे जान से मारने की धमकियां भी दीं तथा उसकी अश्लील फोटो इंटरनैट पर डाल दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

Vijay