शादी का झांसा देकर महिला से खेला गंदा खेल, आरोपी गिरफ्तार

Wednesday, Jul 01, 2020 - 08:32 PM (IST)

देहरा (ब्यूरो): पुलिस थाना देहरा में शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज हुआ है। दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि वह दिल्ली में रहती थी और वहां पर उसकी मुलाकात उपमंडल अम्ब के रहने वाले एक व्यक्ति से हुई। वह व्यक्ति उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले आया। उक्त व्यक्ति उपमंडल देहरा के एक ढाबे में काम करता था। महिला ने उक्त व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए बताया कि फरवरी माह में यह व्यक्ति उसे साथ ले आया था और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला के अनुसार दिल्ली में भी उक्त व्यक्ति ने शादी का झूठा वायदा कर उसके साथ संबंध बनाए।

महिला के अनुसार कोरोना महामारी के चलते लॉकडाऊन के दौरान उक्त व्यक्ति अपने घर चला गया और जल्दी वापस आकर शादी करने की बात कही लेकिन काफी समय तक वह वापस नहीं आया। जब महिला ने उससे किया तो वह शादी की बात से मुकर गया। बीते मंगलवार को महिला ने पुलिस थाना देहरा में उक्त व्यक्ति के खिलाफ  शिकायत दर्ज करवाई। थाना प्रभारी देहरा अश्वनी शर्मा ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 4 दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है।

Vijay