नाबालिग लड़की से एक माह तक करता रहा गंदा काम, आरोपी गिरफ्तार

Thursday, Nov 29, 2018 - 10:41 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): कुल्लू जिला के आनी उपमंडल में आनी थाना क्षेत्र के तहत एक व्यक्ति ने 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ एक माह तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस से मिली जानकारी के साथ उक्त व्यक्ति 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को घर पर काम करने के बहाने बुलाता था और दुष्कर्म का शिकार बनाता रहा तथा किसी को इस बात की जानकारी देने पर जान से मारने धमकी देता था। पीड़िता ने एक माह तक जुल्म सहने के बाद अपनी मौसी को आपबीती बताई, जिसके बाद मौसी ने आनी थाना में उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

इसके बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके खिलाफ 4 पॉक्सो एक्ट, आई.पी.सी. की धारा 376, 506 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। एस.पी. कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस नाबालिग लड़की की मैडीकल जांच करवा रही है।

Vijay