चचेरी बहन के पास गई नाबालिग लड़की से रेप, आरोपी युवक गिरफ्तार

Sunday, Sep 16, 2018 - 05:20 PM (IST)

कांगड़ा: शाहपुर थाना के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने अरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रोवेशनर एच.पी.एस. अधिकारी शाहपुर अनिल मेहता ने बताया कि कांगड़ा के निकटवर्ती गांव की एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की शाहपुर तहसील में अपनी चचेरी बहन के पास मई, 2018 में गई थी। पुलिस के अनुसार परिजनों ने पुलिस रिपोर्ट में बताया है कि उसकी चचेरी बहन के पास उसके मायके से एक 24 वर्षीय युवक पठानकोट से आया था। चचेरी बहने ने रात को उन दोनों को एक ही कमरे में सुलाया। इस दौरान युवक ने लड़की के साथ रेप किया और किसी को न बताने की धमकी दी।

अमृतसर में किराए के कमरे में फिर किया रेप
इसके बाद जुलाई, 2018 को उसकी चचेरी बहन अपने साथ उस युवक और नाबालिग लड़की को लेकर अमृतसर चली गई। वहां एक कमरा लेकर उसके साथ फिर से रेप किया गया व किसी से यह बात न बताने की धमकी दी गई। पीड़िता के परिजनों ने इसकी शिकायत शाहपुर थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने धारा 376, 342, 120बी व 506 के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।

Vijay