नाबालिग लड़की के साथ बहला-फुसला कर किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Tuesday, Mar 09, 2021 - 11:16 PM (IST)

पांवटा साहिब (ब्यूरो): उपमंडल पांवटा साहिब में एक नाबालिग लड़की के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। आरोपी युवक भी नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एक प्रवासी परिवार काम के लिए क्षेत्र में आया है व काफी समय से यहीं रहता है। इस दौरान एक 13 वर्षीय लड़की की पहचान एक 16 वर्ष के किशोर के साथ हुई।

किशोर ने दोस्ती कर लड़की को बहला-फुसला कर दुराचार की घटना को अंजाम दिया। जब नाबालिग लड़की के परिजनों को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पांवटा साहिब पुलिस थाना में दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि एक नाबालिग के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News