शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, बच्ची के जन्म के बाद छोड़ दिया अकेला

Tuesday, Oct 16, 2018 - 08:36 PM (IST)

रोहड़ू: पुलिस थाना चिड़गांव के तहत एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शीशपाल निवासी ग्राम पुजारली, तहसील डोडराक्वार के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार युवक द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। बाद में युवती के साथ आरोपी युवक ने विवाह करने से इंकार कर दिया और युवती को जन्मी बच्ची के साथ अकेला छोड़ दिया। युवती का आरोप है कि युवक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। डी.एस.पी. रोहड़ू अनिल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है और बताया है कि मामले की जांच-पड़ताल थाना प्रभारी चिड़गांव कर रहे हैं।

Vijay