महिला बोली-पहले किया बलात्कार अब दे रहा जान से मारने की धमकी

Sunday, Sep 08, 2019 - 11:34 PM (IST)

बीबीएन: महिला थाना बद्दी में एक महिला से बलात्कार करने व उसे जान से मारने की धमकियां देने का मामला आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक महिला ने बद्दी महिला थाना में दी शिकायत में बताया कि वह बागवानियां में एक कंपनी में नौकरी करती थी। उसने बताया कि एक व्यक्ति जोकि तहसील सदर, जिला बिलासपुर का रहने वाला है, उसका उसके घर पर आना-जाना था।

वह यह जानता था कि वह यहां अकेली रहती है। उपरोक्त आरोपी ने 18 मई को उसके साथ बलात्कार किया। यही नहीं, अब आरोपी उसे डराता, धमकाता और ब्लैकमेल करता है कि अगर किसी को इस बारे में बताएगी तो वह उसे जान से मार देगा। मामले की पुष्टि एएसपी बद्दी एनके शर्मा ने की है।

Vijay