बच्ची से रेप व हत्या का मामला : निर्भया को इंसाफ न मिला तो CM को भेजेंगे चूडिय़ां

Wednesday, May 24, 2017 - 08:05 PM (IST)

कुल्लू: भुंतर में 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में 24 दिनों के बाद भी सरकार के उदासीन रवैये और पुलिस की नाकामी को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को लोगों ने रोष रैली निकाल कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा भुंतर पुलिस थाना का घेराव किया। इस दौरान लोगों ने निर्भया के लिए इंसाफ मांगा। उन्होंने आरोप लगाया कि तीसरी कक्षा की 8 वर्षीय छात्रा के साथ रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात हुई लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों के गिरेबां तक नहीं पहुंच पाई है। रोष रैली में किसान बचाओ-हिमाचल बचाओ अभियान के कार्यकर्ता, स्थानीय जनता, हिम ज्योति संस्था व महिला मंडलों के साथ स्कूली बच्चों ने भाग लिया। 

प्रदेश में कायम है जंगलराज 
निर्भया के पिता प्रकाश और माता सेमकली के साथ अभियान संयोजक देशराज शर्मा ने कहा कि यदि पुलिस का यही रवैया रहा तो एस.पी. व डी.सी. कुल्लू को चूडिय़ां भेजी जाएंगी और उनके माध्यम से मुख्यमंत्री को भी चूडिय़ां भेजी जाएंगी। उन्होंने बताया कि आज हिमाचल में महिलाओं और दलितों के खिलाफ  अत्याचारों में अभूतपूर्व वृद्धि से यहां जंगलराज कायम है। यहां हर महीने 7 मर्डर और 15 रेप हो रहे हैं। भुंतर की अबोध निर्भया के साथ दुष्कर्म और उसकी आंखों को फ ोडऩे के बाद लगता है कि उसकी हत्या करने के लिए उस पर टूटी बोतल से ही वार किए गए हैं।

क्या है मामला
गत 29 अप्रैल (शनिवार) को लापता यह निर्भया रविवार सुबह अत्यंत घायलावस्था में कुछ ही दूर ब्यास नदी के किनारे बेसुध पड़ी मिली थी। जब वह राहगीरों को मिली तो उसकी सांसें चल रहीं थीं। थोड़ी ही देर में उस अभागी ने दम तोड़ दिया। उसी दिन बच्ची के पिता ने रात करीब 9.30 बजे मामले की सूचना पुलिस थाना भुंतर में दी। यदि पुलिस त्वरित कार्रवाई करती तो बच्ची की जान बच सकती थी। लोगों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मानवाधिकार आयोग, अनुसूचित जाति जनजाति आयोग, पुलिस महानिदेशक, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेजे शिकायत पत्र में दोषियों को फ ांसी की सजा की मांग की है।