महिला से दुराचार का आरोपी कांस्टेबल सस्पैंड, विभागीय जांच शुरू

Sunday, May 17, 2020 - 07:28 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): नेपाली मूल की महिला से दुराचार के आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित करने के साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। वहीं रविवार को आरोपी कांस्टेबल को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

बता दें कि नेपाली मूल की एक महिला ने कांस्टेबल अजय पर राशन देने के बहाने उसे जबरन कार में घुमारवीं ले जाने और उसके साथ दुराचार करने का आरोप लगाया था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने गत शनिवार को ही आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

उधर, पुलिस प्रशासन ने भी आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने बताया कि उक्त कांस्टेबल को निलंबित करने के साथ ही उसके खिलाफ  विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। जांच का जिम्मा एएसपी बिलासपुर को सौंपा गया है।

Vijay