हिमाचल की रणजी टीम के खिलाड़ी सिद्धार्थ शर्मा का गुजरात में निधन

Friday, Jan 13, 2023 - 09:31 PM (IST)

ऊना (विशाल): हिमाचल प्रदेश की रणजी टीम के खिलाड़ी सिद्धार्थ शर्मा (28) का निधन हो गया है। वह ऊना जिले के मैहतपुर बसदेहड़ा गांव के रहने वाले थे। सिद्धार्थ गुजरात में रणजी मैच खेलने गए थे। वहां फूड प्वाइजनिंग की शिकायत के बाद उन्हें बड़ौदरा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। सिद्धार्थ के शरीर के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। सिद्धार्थ 2022 में विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाली हिमाचल की टीम का भी हिस्सा रहे थे। सिद्धार्थ का आज गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार किया गया।

सीएम सुक्खू ने जताया शोक
वहीं रणजी खिलाड़ी सिद्धार्थ शर्मा के निधन पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, आईपीए के चेयरमैन अरुण धूमल, ऊना के विधायक सतपाल सत्ती, एचपीसीए के पूर्व सचिव सुमित शर्मा, एचपीसीए के सदस्य सुरेंद्र शर्मा, जिला क्रिकेट संघ के प्रधान मदन पुरी और पूर्व विधायक सतपाल रायजादा सहित अन्यों ने गहरा शोक जताया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay