हिमालय से ब्रह्मास्त्र लेकर लौट रहे रणबीर का गुंडों से हुआ सामना

Friday, Dec 06, 2019 - 10:42 PM (IST)

मनाली (सोनू): ब्रह्मास्त्र लेकर हिमालय से लौट रहे रणबीर कपूर का शुक्रवार को गुंडों से सामना हो गया। गुरु अमिताभ के बिना रणबीर कपूर को दिक्कत तो हुई, लेकिन उन्होंने अपनी सूझबूझ से गुंडों का सामना किया और विजय हासिल की। अपनी सूझबूझ के चलते रणबीर ने गुंडों से भी ब्रह्मास्त्र को सुरक्षित रखा।

शुक्रवार को कुल्लू के ऐतिहासिक गांव मलाणा में शूटिंग यूनिट ने सुबह ही डेरा डाल दिया। धूप खिलने पर रणबीर कपूर शूटिंग स्थल पर पहुंचे। अभिनेता रणबीर कपूर को गुंडों के साथ फिल्माया गया। गुंडे रणबीर को घेर लेते हैं लेकिन रणबीर अपनी सूझबूझ से बच निकलते हैं और गुंडों से ब्रह्मास्त्र को बचा लाते हैं। वहीं स्टार कलाकर मोनी राय भी मुंबई से मनाली लौट आईं हैं। उन पर भी कुछ दृश्य फिल्माना शेष रह गया है।

बता दें कि ब्रह्मास्त्र की शूटिंग अंतिम दौर में पहुंच गई है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन व अभिनेत्री आलिया भट्ट शूटिंग पूरी कर मुंबई लौट गए हैं। रणबीर कपूर और मोनी राय पर कुछ दृश्य फिल्माने शेष रह गए हैं।

Vijay