महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Monday, Feb 27, 2017 - 05:35 PM (IST)

रामपुर बुशहर : उपमंडल रामपुर के अंतर्गत एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेने के उपरांत पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। शव की शिनाख्त अनीता नेगी (30) पत्नी योगेश नेगी गांव व डाकघर चगांव तहसील निचार जिला किन्नौर के रूप में हुई है। महिला उपमंडल रामपुर के तकलेच क्षेत्र के अंतर्गत गांव खनोटू में अपने परिजनों के पास आई थी। वह 24 फरवरी से लापता थी। इसके उपरांत उसके परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बीते रोज महिला के परिजन झाडिय़ों के बीच शव को रस्सी से झूलता हुआ देखकर दंग रह गए। 

नहीं चला मौत के कारणों का पता
महिला के परिजनों ने बताया कि उन्हें आशा थी कि वह अपने घर किन्नौर चली गई है। वे अनीता का शव देखकर हैरान हो गए। हालांकि छानबीन के दौरान पुलिस को महिला के शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और न ही महिला की मौत के कारणों की पुष्टि हुई है। ऐसे में अभी तक महिला के फंदा लगाकर आत्महत्या करने के कारणों की कोई सूचना पुलिस के पास नहीं है। डी.एस.पी. रामपुर देव कु मार नेगी ने शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।