6 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार, बाप गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2020 - 08:00 PM (IST)

रामपुर बुशहर (नोगल): उपमंडल रामपुर के झाखड़ी थाने के अंतर्गत पुलिस ने 6 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। साथ पुलिस ने नाबालिगा का मैडीकल करवाकर उसे माता को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूत्रों के माध्यम से इस घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस के अधिकारियों ने झाखड़ी क्षेत्र में महिला पुलिस कांस्टेबल, आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता, वार्ड सदस्य को मौके पर जांच-पड़ताल के लिए भेजा। नाबालिगा झाखड़ी में अपने दादा-दादी व पिता के साथ रहती थी। इस दौरान महिला पुलिस कांस्टेबल व आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता व वार्ड सदस्य ने मौके पर नाबालिगा व उसके परिजनों के  बारे में जानकारी मांगी। इसके उपरांत इस घटना की सूचना पुलिस के आलाधिकारी को दी।

 पुलिस की टीम को छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि नाबालिगा का पिता ही उसके साथ दुराचार करता था। इसके बाद पुलिस ने नाबालिगा के पिता को ही दुराचार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार नाबालिगा की माता करीब 6 माह से उनके साथ नहीं रह रही है। आपसी विवाद के कारण नाबालिगा की माता अपने मायके चली गई। इस दौरान आरोपी ने नाबालिगा से दुराचार किया। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि नाबालिगा के पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में काफी रोष होने लगा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के रामपुर इकाई के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने इस मामले में दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News