हुड़दंग मचाना पड़ा महंगा, होटल मालिक की शिकायत पर 3 गिरफ्तार

Friday, Aug 03, 2018 - 08:59 PM (IST)

इंदौरा (अजीज): पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत शुक्रवार को 3 लोगों को हुड़दंग मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामला पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के तहत मीलवां गांव का है। जहां पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक होटल में उक्त आरोपी हुड़दंग मचा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने होटल मालिक की शिकायत के आधार पर मौका से गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस थाना इंदौरा प्रभारी संदीप पठानिया ने बताया कि पुलिस को एक निजी होटल के मालिक ने दूरभाष पर सूचित किया कि उसके होटल में 3 व्यक्ति आकर हुड़दंग मचा रहे हैं और होटल की शांति भंग कर रहे हैं, जिस पर पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा प्रभारी सुरेंद्र राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौका पर पहुंची व आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।


अदालत में पेश किए जाएंगे आरोपी
आरोपियों की पहचान मनिंद्र सिंह पुत्र सरदार मनोहर सिंह व राजेश कुमाप पुत्र बलवान सिंह, दोनों निवासी आदर्श नगर मुकेरियां जिला होशियारपुर व जतिंद्र सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी राजीव कॉलोनी मुकेरियां जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में की गर्ई है। एस.डी.पी.ओ. नूरपुर नवदीप सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को सी.आर.पी.सी. 107/151 के अंतर्गत गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया गया है, जिन्हें शनिवार को एस.डी.एम. इंदौरा की अदालत में पेश किया जाएगा।

Vijay