अमित शाह की रैली को लेकर रामलाल ने ली चुटकी, जानिए किसको कहा 'राहु ग्रह' (Video)

Monday, May 13, 2019 - 04:53 PM (IST)

हमीरपुर (अरविंदर): अमित शाह की बिलासपुर रैली के दौरान भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को कोई बड़ा पद देने की घोषणा पर नादौन विधानसभा क्षेत्र पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी राम लाल ठाकुर ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई के अध्यक्ष पद के साथ ही भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने के बाद शाह अब क्या अनुराग ठाकुर को कबड्डी, हाॅकी या खो-खो का अध्यक्ष बनाने की बात तो नहीं कर रहे।

राम लाल ठाकुर ने भाजपा पर जमकर प्रहार किए और उनको नोटबंदी का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया। नादौन विधानसभा क्षेत्र के गलोड़, कांगू, धनेटा कस्बों में प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी राम लाल ठाकुर ने संबोधन में कहा कि नोटबंदी के समय रसूकदार लोगों का कालाधन सफेद हो गया था और आम जनता को सबसे ज्यादा दुख झेलना पड़ा था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राष्टीय राजनीति में अभी बच्चे हैं। पहले उन्हें अपनी कुर्सी को बचाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को याद रखना चाहिए कि मुख्यमंत्री पद की लड़ाई के समय किसके समर्थकों ने उनसे बदतमीजी की थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद चाहते हैं कि ''राहु ग्रह'' दूर हों। हमीरपुर में कांग्रेस के नेता के साथ मारपीट के मुद्दे पर ठाकुर ने कहा कि पुलिस में मामला दर्ज करवाने के बावजूद कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही।

Ekta